इस लड़की का नाम आपको भले ही ना याद हो, मगर यह चेहरा आप मरते दम तक नहीं भूल पाएंगे| आज यह लड़की कहां है और किस हाल में है उसे सुनकर आपको दर्द जरूर होगा|

सिम बेचने वाली कंपनी एयरटेल ने इस लड़की को अपना फेस बना कर रातो रात स्टार बना दिया था शहर गांव कस्बे भारत के कोने-कोने में लड़की के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे थे| तब इंटरनेट भी छाया नहीं था लेकिन बावजूद उसके यह लड़की एक झटके में स्टार बन गई थी|इस लड़की का नाम था साशा छत्री। करीब आठ साल पहले एयरटेल ने साशा को अपने एड्स के लिए कास्ट किया और इसके बाद साशा को जिस तरह से लोगों ने पसंद किया उसके बाद एयरटेल ने साशा से एक के बाद एक कई ऐड करवा डाले।

साशा उत्तराखंड के रहने वाली है लेकिन 16 साला की उम्र में ये मुंबई आ गई और यहां कम्युनिकेशन अरे एडवरटाइजिंग की पढ़ाई करने लगी। साशा को म्यूजिक का भी शौक था। एयरटेल को ऐसे चेहरे की तलाश थी जिसमें आत्मविश्वास साफ-साफ झलकता हो और वो पहले से फेमस ना हो और इसीलिए साशा पर एयरटेल ने भरोसा दिखाया और फिर साशा हर तरफ छा गई। तब देखकर यही लगता था की लड़की के कदम कभी नही लड़खड़ाएंगे। साशा ने अपनी पापुलैरिटी का फायदा उठाया और फिर वह बॉलीवुड की फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आईं। लेकिन बॉलीवुड ने साशा को सीरियसली नहीं लिया।
इसके बाद मजबूर होकर साशा को साउथ की तरफ मूव करना पड़ा और उसके बाद उन्होंने वहां कुछ चुनिंदा फिल्मों में काम किया। इसके बाद पिछले साल साशा एक फिल्म प्रॉस्टिट्यूट में नजर आईं। यह फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को नहीं पता। साशा पहले इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी|पिछले साल सितंबर से उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था लेकिन अभी हाल ही मे इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पे एक वीडियो डाला है, इसमें ये यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि “मैं थोड़े टाइम के लिए इंटरनेट से ब्रेक ले रही थी क्योंकि मुझे लगता है कि इंस्टा पे ज्यादा टाइम वेस्ट नही करना चाहिए , बाकी के काम भी करना चाहिए जैसे भिंडी लगाना, जो की मैने अपने बगीचे में लगा रखे हैं।”

ऐसा उन्होंने शायद मजाक में कहा हो ,पर जो भी है बहुत दिनो बाद उन्हें दोबारा एक्टिव देखकर अच्छा लगा। साशा जो डिजर्व करती थी वह उन्हें नहीं मिल सका। फिलहाल आपका साशा के बारे में क्या खयाल है ,कमेंट में बताइए और ऐसे अपडेट्स के लिए आपका खबरी को फॉलो कीजिए।